JKNEWS18/FARIDABAD : साइबर थाना एनआईटी की टीम ने प्रीपेड टास्क के नाम पर 6,52,100 रुपये की ठगी करने के मामले में खाता उपलब्ध करवाने वाले आरोपी देवेन्द्र को टोंक राजस्थान से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सैनिक कालोनी निवासी एक महिला ने साइबर थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके पास व्हाट्सएप पर एक मेसेज आया जिसमें घर बैठे टास्क पूरा कर पैसे कमाने का विज्ञापन दिया गया था। जिसके बाद शिकायतकर्ता को एक टेलीग्राम ग्रुप में जोडा गया।
जहां ठगो ने शिकायतकर्ता से प्रीपेड टास्क के नाम पर 6,52,000 रुपये निवेश करवाये। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस संबंध में साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना एनआईटी की टीम ने देवेन्द्र निवासी गिल्लो की ढाणी, खाटू, सीकर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देवेन्द्र ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाता है जिसने आरोपी धर्मराज (खाताधारक) का खाता लेकर आगे ठगों को उपलब्ध करवाया था। धर्मराज का खाता में ठगी के 50000 रुपये आये थे, जिसको पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी देवेन्द्र 12वीं पास तथा बेरोजगार है। माननीय अदालत में पेश कर आरोपी को आगामी पूछताछ के लिए 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।