JKNEWS18/FARIDABAD : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 1,08,10,000 रुपये की ठगी करने के एक मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना एनआईटी की टीम ने खाताधारक बलराम को मथुरा से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 21 वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके व्हॉट्सएप पर एक मेसेज आया, मेसेज भेजने वाले ने स्वयं को कर्मचारी बताया। जिसके बाद शेयर मार्केट में निवेश करने के लिये उसने अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में कुल 1,08,10,000 रुपये भेजे। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नहीं मिला।
जिस संबंध में थाना साइबर एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना एनआईटी की टीम ने बलराम निवासी जिला रामपुर उत्तरप्रदेश को मथुरा से गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी खाताधारक है जिसने माउंट अप्रैल इंडिया मार्केटिंग के नाम से फर्म का खाता खुलवाया हुआ था। आरोपी 12वीं पास है व नारियल पानी की दुकान लगाता है फर्म के खाते में ठगी के 5 लाख रुपये आये थे। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।