JKNEWS18/FARIDABAD : थाना सेक्टर-58 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 21 दिसंबर को राजीव कॉलोनी में मारपीट के एक मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल निवासी राजीव कॉलोनी, फरीदाबाद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 21 दिसम्बर को वह सेक्टर-8 मंडी में सब्जी बेचने जा रहा था।
जब वह राजीव कॉलोनी से निकलकर नाले के पास पहुंचा तो कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और रॉड व हथौड़े से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। जिस शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर.58 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि थाना सेक्टर-58 की टीम ने कार्रवाई करते हुए केशव कुमार निवासी गांव भिरावटी जिला नूंह हाल निवासी राजीव कॉलोनी, योगेश कुमार निवासी गांव नौहझील हाल वासी राजीव कॉलोनी, सचिन निवासी राजीव कॉलोनी तथा बिल्ला खान निवासी गांव रामपुर, जिला अलीगढ़ हाल निवासी राजीव कॉलोनी बल्लभगढ़ को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सचिन की कुछ दिन पहले शिकायतकर्ता के साथ कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता को रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उनकी जमानत मंजूर हुई है।