JKNEWS18/FARIDABAD : पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 80201 रूपए की ठगी के मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एनआर्ईटी-3 फरीदाबाद निवासी एक महिला ने साइबर थाना एनआईटी में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 4 मार्च 2024 को उसने इंस्टाग्राम पर पार्ट टाइम जॉब से संबंधित एक विज्ञापन देखा,
जिस पर दिये गये लिंक पर उसने पार्ट टाइम जॉब के लिए अप्लाई किया। जिसके बाद उसके पास कॉल आया और रजिस्ट्रेशन के लिए 499 रूपए मांगे और फिर उन्होंने उसे जॉब का लालच देकर झांसे में ले लिया और उससे कुल 80,201 रूपए ऐठ लिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना एनआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए वंश शर्मा निवासी ब्रिज विहार जगतपुरा, जयपुर व दिव्यांशु कुमार निवासी सूरजपुर बाजार, जयपुर राजस्थान को गोवा से किया गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी इंस्टाग्राम पर पार्ट टाइम जॉब के लिए एड डालते थे।
जिसके बाद जो इनकी एड देखकर जॉब के लिए अप्लाई करता तो ये उनके पास कॉल करके जॉब का झांसा देकर और बातों में फंसा कर उससे पैसे ऐठ लेते थे। दोनों आरोपी 12वीं पास है। मामले में पहले दो खाताधारकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।