JKNEWS18/FARIDABAD : अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जूते चप्पल की दुकान पर काम करने वाले सेल्समैन केवल किशन भाटिया की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हेमन्त भाटिया निवासी एनआईटी फरीदाबाद ने थाना कोतवाली में दी
अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पिता केवल किशन भाटिया टाउन नंबर-1 में जूते चप्पल की दुकान पर काम करता था, उसके पिता के साथ दुकान में ही काम करने वाले प्रशांत ने झगड़ा किया था। जिसमे लगी चोटों के कारण उसके पिता की मृत्यु हो गई।
जिस संबंध में थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने प्रशांत निवासी नंगला इंक्लेव पार्ट 2 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी व मृतक एक ही दुकान में सेल्समेन का काम करते है उसका केवल किशन भाटिया से किसी बात को लेकर झगडा हो गया। जिसमे प्रशांत के हमले से केवल किशन भाटिया की मृत्यु हो गई। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।