JKNEWS18/FARIDABAD : अपराध शाखा सेक्टर.56 की टीम ने अलग-अलग मामलों में दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की एक मोटरसाईकिल व एक स्कूटी बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने कार्रवाई करते हुए विशाल निवासी राहुल कॉलोनी फरीदाबाद को चोरी की स्कूटी सहित
आशियाना फ्लैट सेक्टर-56 के पास से व दीपक निवासी राहुल कॉलोनी फरीदाबाद को चोरी की मोटरसाईकिल सहित प्रतापगढ पुल, सेक्टर.56 के पास से गिरफ्तार किया है। जिनको माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।