JKNEWS18/FARIDABAD : घर में चोरी करने वाले दो आरोपियों को अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14000 रूपएबरामद किया है। पुलिस चौकी टाउन न-2 में राकेश कुमार निवासी एनआईटी फरीदाबाद ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि 3 सितम्बर की रात को जब घर पर कोई नहीं था
तो कोई नामपता नामालूम घर में घुस कर एक मूर्ति जिसकी कीमत करीब 30 हजार रूपये थी उसे चोरी कर ले गया। जिस शिकायत पर थाना कोतवाली में संबधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने कार्रवाई करते हुए
प्रवीन निवासी गांव ओड जिला आनंद उमरेठ गुजरात हाल गुजराती मोहल्ला नेहरु कॉलोनी व राज निवासी गुजराती मोहल्ला नेहरु कॉलोनी एनआईटी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी नशा करने के आदी है और जब घर में कोई नहीं था तो इन्होंने घर का ताला तोडा और घर से मूर्ति उठा कर ले गये। आरोपियों से 14,000 रूपए बरामद किये गये है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।