JKNEWS18/FARIDABAD : पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार चलाए गए सेफ सिटी अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा महिलाओं को रात्रि के समय सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाया जाता है,
जिसके निरंतर में पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस की दुर्गा शक्ति-3 की टीम ने रात्रि के समय एक महिला को उसके गंतव्य स्थान पर पहुंचानें का सराहनीय कार्य किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 2-3 अक्टूबर 2025 की रात समय करीब 2.15 बजे दुर्गा शक्ति की टीम को गस्त के दौरान ओल्ड चौक फरीदाबाद के पास एक महिला मिली।
जिसने बताया कि वह चौहान कॉलोनी फरीदाबाद की रहने वाली है तथा उसे घर जाने के लिए साधन नही मिल रहा। जिस पर दुर्गा शक्ति की टीम ने महिला को सरकारी गाडी से उसके घर तक छोडा गया। महिला व परिजनों ने पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया है।