JKNEWS18/FARIDABAD : महाकुंभ मेले में रूम बुक करने के नाम पर 11,67,851 रुपये की धोखाधडी करने के मामले में साईबर थाना एनआईटी की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
साइबर थाना एनआईटी में ग्रीन फिल्ड कॉलोनी फरीदाबाद निवासी ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह महाकुंभ मेले के लिए रूम बुक करने के लिए ऑनलाइन देख रहा था उसे जैन मंदिर एवं धर्मशाला प्रयागराज के नाम स्थान मिला जिसमें रूम बुक करने की कोशिश की और दिये गये
नम्बर पर बात करने पर उन्होंने 7,250 रूपए भेज कर कमरा बुक करने की बात कही उसे बाद उसे कहा गया कि उस पैमेंट मे जीएसटी जोडना भूल गये तो उसे दुबारा 7685 की पैंमेट करनी होगी जिसके बाद पहले वाली पैमेंट वापिस कर दी जायेगी। ऐसे ही उसे बार बार बातों में फंसाया गया और 11,67,851 रूपए अलग-अलग खाता में ट्रांसफर करवा लिये।
जिस शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना एनआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए रुपेश कुमार व रवि कुमार निवासी गांव खेडा जिला अलीगढ उप्र को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि रवि ने रूपेश का खाता आगे ठगों को दिया था जिसके खाता में ठगी के 95000 रूपए आये थे। रूपेश की गांव खेडा में टायर पेंचर की दुकान है वही रवि राज मिस्त्री का काम करता है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड पर लिया है।