JKNEWS18/FARIDABAD : अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवल की हत्या के मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सराय निवासी एक महिला ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 28 सितंबर को दोपहर के समय उसका पति नवल, योगेन्द्र यादव के साथ घर से निकला था,
जो रात को घर वापस नही लौटाए जब सुबह अपने पति को तलाश किया तो योगेंद्र यादव के किराये के मकान में उसका पति वहां घायल अवस्था में मिला, जिसको इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत बताया। जिस शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि क्राईम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए अभिजीत कुमार झा व योगेन्द्र निवासी सराय ख्वाजा फरीदाबाद को जैतपुर मोड बदरपुर बॉर्डर से गिरफ्तार किया है।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अभिजीत व योगेन्द्र उर्फ गोलू वारदात के दिन अपने अन्य साथी व मृतक नवल के साथ सराय ख्वाजा स्थित पार्क में बैठकर शराब पी रहे थे। जहां पर उनका आपस में झगड़ा हो गया, अभिजीत वहां से हाथापाई कर भाग गया,
जिसके पीछे योगेंद्र यादव / योगी, योगेंद्र / गोलू व नवल गये तो अभिजीत ने नवल के सिर पर अपने हाथ में पहने हुए कडे से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद घायल नवल को योगेंद्र यादव / योगी अपने साथी योगेंद्र / गोलू व विक्की के साथ अपने किराये के मकान में ले गया और घायल नवल को एक कमरे में बंद कर वहां से चले गये। आरोपियो को माननीय न्यायलय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।