JKNEWS18/FARIDABAD : क्राईम ब्रांच एवीटीएस की टीम ने कार्रवाही करते हुए 1.150 किलोग्राम गांजा सहित व अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने 3.83 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 27 सितंबर को अपराध शाखा एवीटीएस की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए खलफान हुसैन निवासी चक सावर, रामपुर उप्र हाल सेक्टर.89 फरीदाबाद को 1.150 किलोग्राम गांजा सहित रेलवे पुल नचौली के पास से व अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने जाहिद कुरैसी वासी एसजीएम नगर हाल नेहरू कॉलोनी फरीदाबाद को 3.83 ग्राम स्मैक सहित शमशान घाट मस्जिद चौक के पास से काबू किया है।
जिसके विरुद्ध संबंधित थानों मे एनडीपीएस की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। आरोपी खलफान को माननीय अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया वही जाहिद कुरैशी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।