JKNEWS18/FARIDABAD : शेयर मार्केट व आईपीओ में निवेश के नाम पर 62.50 लाख की धोखाधडी के मामले के तीनों आरोपियों को साईबर थाना सैन्ट्रल ने गिरफ्तार किया है। साइबर थाना सैंट्रल में सेक्टर-35 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसे एक महिला ने नचेजवग कम्पनी की कर्मचारी बन कर कॉल किया।
जिसने उसे 10 गुना लाभ कमाने का लालच दिया। जिसके बाद उसने लालच में आकर पैसे निवेश करना शुरू किया। फिर ठगों ने उसे बातों में फंसा कर शेयर खरीदने और आईपीओ में निवेश करने के लिए उससे 62.50 लाख रूपये ऐठ लिये। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए नाजीर हुसैन, मोहम्मद अफजल व फराज अहमद निवासी रहमत नगर, मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि अफजल खाता धारक है जिसके खाता में ठगी के 46,000 रूपए आये थे फराज अहमद ने अफजल का खाता खुलवाया था जिसमें उसने नाजीर हुसैन का फोन न0 दिया था। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।