JKNEWS18/FARIDABAD : शेयर मार्केट में निवेश कर पैसे दोगुने करने का लालच देकर 51,60,000 रूपए की ठगी करने के आरोप में साईबर थाना सैन्ट्रल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सेक्टर-88 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में दी शिकायत में आरोप लगाया कि अगस्त 2024 में ठगो द्वारा निवेश करने के लिए सम्पर्क किया गया। जिन्होंने अपने आपको पेशेवर निवेश सलाहकार बताया और उन्होंने उसे पैसे एक साल में दोगुने करने का लालच दिया।
जिसके बाद उसका डिमेट अकांउट खुलवाकर उससे उस अकांउट पर 51,60,000 रूपएका निवेश करवाया। जब उसने पैसे वापिस देने को कहा तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए संजय मधुकर मालवीय निवासी कोरल बुड सोसायटी होशंगाबाद जिला भोपाल मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी संजय फर्जी ट्रेडिंग एप को अपने साथी जितेंन्द्र के साथ मिलकर ऑपरेट करता था।
संजय शेयर मार्केट में पैसे निवेश करवाने का काम करता है। मामले में आरोपी जितेन्द्र सहित 5 आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को माननीय अदालत में पेशकर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।