JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए लगातार जागरूक कार्यक्रम किया जा रहे हैं, इसी कड़ी में महिला पुलिस थाना एनआईटी की टीम ने सेक्टर 58 स्थित ज़ेप्टो कंपनी में महिला कर्मचारियों को विभिन्न विषयों पर जागरुक किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रबंधक थानाए महिला एनआईटी निरीक्षक माया ने महिला कर्मचारियों को जागरुक करते हुए समझाया कि किसी भी आपात स्थिति, छेड़छाड़, उत्पीडऩ या अन्य अप्रिय घटना के समय तुरंत डायल 112 पर संपर्क करें। ऑनलाइन धोखाधड़ी या साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत डायल 1930 पर कॉल कर के शिकायत दर्ज करायें।
कार्यक्रम के दौरान हरियाणा पुलिस की सेवा ट्रिप मॉनिटरिंग, डायल 112 आपातकालीन सहायता नंबर, डायल 1930 साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन नंबर, पोक्सो एक्ट, सेफ सिटी अभियान, महिला अपराध के संबंध में नये कानूनों में दिये गये प्रावधान आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान महिला थाना एनआईटी के स्टाफ के साथ-साथ दुर्गा शक्ति की टीम भी मौजूद रही।