JKNEWS18/FARIDABAD : लडाई-झगडे के मामले में थाना खेडीपुल की टीम ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना खेडीपुल में शीतल निवासी सेक्टर-16ए फरीदाबाद ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि धर्मेन्द्र दूधवाला जो उसकी दुकान के पास रहता है
तथा उसके प्लाट पर गाय जबरदस्ती बांधता था जिसको उसने कई बार गाय बांधने से मना किया जिसकी वह रंजिश रखने लगा। 4 सितम्बर की रात करीब 11 बजे अभिषेक ने उसके बेटे रक्षक को कॉल करके घर के नीचे बुलाया जहां पहले से ही 10-15 लडके खडे थे।
जिन्होंने नीचे आते ही उसके बेटे के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जिनकी आवाज सुन कर वह नीचे आया और अपने बेटे को लडाई से निकाल कर उसे अस्पताल लेकर गया। आरोपी उनका पीछा करते हुए अस्पताल पहुचे जहां उन्होंने उनके साथ मारपीट की जिसमें उनको गंभीर चोटे आई।
जिस शिकायत पर थाना खेडीपुल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना खेडीपुल की टीम ने कार्रवाई करते हुए
अभिषेक निवासी गांव महरौली जिला गाजियाबाद उप्र हाल भारत कॉलोनी नहरपार, अमित ठाकुर निवासी गांव कंकडबाग जिला पटना बिहार हाल इन्द्रा काम्प्लैक्स खेडी रोड नहरपार फरीदाबाद व मुकेश निवासी गांव हीरागंज जिला प्रतापगढ उप्र हाल भारत कॉलोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि धर्मेन्द्र की शिकायतकर्ता के साथ रंजिश थी जिसका बदला लेने के लिए धर्मेन्द्र ने उसके घर में किराये पर रहने वाले अभिषेक को रक्षक को पीटने के लिए कहा था। जिसके बाद अभिषेक अपने कुछ साथियों को लेकर गया और मारपीट की। तीनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।