JKNEWS18/FARIDABAD : यूपीआई में निवेश के नाम पर 386000 रुपये की ठगी में खाता उपलब्ध करवाने वाले दो आरोपियों को साईबर थाना सैन्ट्रल की टीम ने काबू किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-86 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके व्हॉट्सएप पर एक लिंक आया जिस पर क्लिक करते ही वह एक व्हॉट्सएप ग्रुप में जुड़ गया। जिसके बाद उसने ठगों द्वारा बताए गये यूपीआई में कुल 386000 रुपये निवेश किए।
जिसको कोई पैसा वापस नही मिला। जिस संबंध में साइबर थाना सैंट्रल में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बाताया कि मामलें में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने बिलाल निवासी मल्लहार रोड जिला सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश व अरमान निवासी घासीगंज गबरिया जिला सुल्तानपुर उप्र को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि बिलाल व अरमान आरोपी ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाते थे। दोनो आरोपी बेरोजगार है बिलाल 10वीं वहीं अरमान 5वीं पास है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेशकर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में तीन आरोपियों को पहले किया जा चुका है गिरफ्तार। तीनों आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।