JKNEWS18/FARIDABAD : ऑटो में बैठी महिला को बातों में फंसाकर पर्स चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक महिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना ओल्ड फरीदाबाद में सेक्टर-30 फरीदाबाद निवासी एक महिला ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि 10 अप्रैल को जब वह ऑटो में बैठ कर मार्केट जा रही थी तो उसी ऑटो में रास्ते से एक और औरत बैठी।
जिसने उसे बातों में लगाया और मौका पाकर उसके बैग से पर्स चोरी कर लिया। जिस शिकायत पर थाना ओल्ड में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए सोनिया काल्पनिक नाम निवासी महेन्द्रगढ हाल पलवल को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला ऑटो में बैठी अकेली औरतों को अपना निशाना बनाती थी, जब किसी ऑटो में उसे अकेली औरत मिलती तो वह उसे बातों में फंसाती और चोरी की वारदात को अंजाम देती। महिला से 9500 रूपए बरामद किये गये। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा।