JKNEWS18/FARIDABAD : टास्क के माध्यम से पैसे कमाने का लालच देकर 2,48,371 रुपये की धोखाधडी करने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।
साइबर थाना बल्लभगढ में गांव नीमका वासी एक व्यक्ति ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि 12 मई को ठगों ने उसके पास टेलिग्राम पर एक लिंक भेजा गया और उसका एक खाता खुलवाया। जहां पर उसको टास्क दिये गये और टास्क के नाम पर ठगों ने उससे 2,48,371 रुपये अपने खाता में डलवा लिये।
जब उसने पैसे निकालने के लिए कहा तो उससे 366978 रूपए की मांग की गई। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश इंदौर निवासी एक महिला अंजू काल्पनिक नाम को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला खातों को मैनेज कर खाता में आये ठगी के पैसों को निकालकर आगे भेजती थी। महिला इंदौर में कंस्ट्रक्शन कांट्रैक्टर का काम करती है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।