JKNEWS18/FARIDABAD : प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच है की देश का युवा स्वस्थ हो। जहां खेल प्रतियोगिताएं हमें बहुत कुछ सिखाती है, वहीं खिलाड़ी स्वस्थ भी रहते हैं। खेल प्रतियोगिताएं उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रेरित करती है।
यह विचार केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने पावटा गांव में शहीद दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा खेलो को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।
कई वर्षों से सांसद खेल महोत्सव सभी जिलों में आयोजित किया जाता है। प्रदेश में वर्तमान में युवाओं को बिना खर्च बिना पर्ची की रोजगार दिया जा रहा है। पूरे हरियाणा में युवाओं को उनका हक मिला है। ऐसे बहुत से निर्णय सरकार ने लिए है जिनका युवाओं को लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में फरीदाबाद के ग्रामीण अंचलों से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे और फरीदाबाद का नाम रोशन करेंगे। पावटा गांव में पहुंचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया ।
कार्यक्रम में मौजूद विधायक सतीश फागना ने बताया कि क्षेत्र के सभी गांव में खिलाडिय़ों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और आने वाले समय में क्षेत्र के गांव से तमाम अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी फरीदाबाद का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का आभार जताया ।
पावटा स्टेडियम में मौजूद भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि जिले के तमाम गांव में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर खिलाडिय़ों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं और हाल में उन्होंने पाली के स्टेडियम के लिए एक करोड रुपए दिए और एक करोड रुपए और देने का वादा किया।
उन्होंने बताया कि पावटा गांव के लोगों ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के सामने चार मांगे रखी और मंत्री जी ने उनकी सभी मांगे मान और जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना, पूर्व विधायक चौधरी अतर सिंह, भारत चेयरमैन, संदीप पार्षद, बिल्लू भगत जी, सुरेश लोहिया, जगत भड़ाना, दयाराम सरपंच, वीरू सरपंच, प्रमोद सरपंच, पप्पू सरपंच, जस्सी सरपंच, देवेंद्र भड़ाना, गोवर्धन ब्लॉक समिति, डिप्टी चेयरमैन आजाद, प्रमोद भड़ाना, गिरिराज भड़ाना, कपिल भड़ाना, महेश लोहिया, गजराज सरपंच, छत्रपाल चेयरमैन, जनकी सरपंच, गजराज मेंबर, भीम पहलवान, बद्रे मेंबर सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।