JKNEWS18/FARIDABAD : ऑटो में बैठी महिला का सोने का कंगन चोरी के मामलें में पुलिस ने चाचा-भतीजी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसजीएम नगर निवासी एक महिला ने थाना कोतवाली में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह 2 जून को ईएसआई अस्पताल जाने के लिए नीलम चौक फरीदाबाद से ऑटो में बैठी थी तथा जब वह ईएसआई अस्पताल पहुंची तो उसके हाथ में उसका सोने का कडा नही था।
जिस शिकायत पर थाना कोतवाली में चोरी कि धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि मामलें में कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने विक्रम निवासी नंगला एन्क्लेव पार्ट-2 व पलवल निवासी एक महिला कविता काल्पनिक नाम को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि दोनों वारदात के दिन बाटा रेलवे स्टेशन के नजदीक से ऑटो में बैठे थे तथा शिकायतकर्ता नीलम चौक से ऑटो में बैठी थी जिसके बाद आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता के हाथ पर अपना पर्स रख दिया था तथा विक्रम ने कटर से महिला के सोने का कडा काट लिया।
जिन्होंने सोने के कड़े को आगे बेच दिया था। बेचने से मिले पैसों में से 40000 रुपये बरामद किए गए है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश किया गया, जहां से उनके नीमका जेल में बंद करने का आदेश पारित हुए हैं।