JKNEWS18/FARIDABAD : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने रसोई से लेकर कार तक की हर चीज की कीमतों में भारी छूट दी है। मोदी सरकार ने 28, 18 और 12 प्रतिशत के स्लैब को खत्म कर अब 18 और 5 प्रतिशत तक कर दिया है।
बहुत सी चीजों को टैक्स फ्री कर दिया है। हर चीज पर मोदी सरकार ने राहत देने का काम किया है। इस दौरान श्री गुर्जर ने स्वदेशी को आत्मनिर्भर भारत बनाने का मंत्र बताया और कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर चीज में चुनाव और वोट को देखती है, लेकिन अब कांग्रेस के पास कहने के लिए कुछ बचा नहीं है।
प्रेस वार्ता में पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, जिला मिडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, नेक्स्ट.जेन जीएसटी रिफॉम्र्स के जिला संयोजक डी.सी. गर्ग, सह संयोजक हरीश मंगला, कार्यालय सचिव राज मदान और जिला प्रवक्ता आभास अग्रवाल उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जीएसटी रिफाम्र्स मोदी सरकार ऐतिहासिक निणर्य है। हर जरूरत की चीजें सस्ती हुई है। दवाएं, दूध, दही, पनीर, फ्रिज, एसी, टीवी हर चीज पर लोगों को राहत मिली है। जीवन बीमा और मेडिकल बीमा पर मोदी जी ने टैक्स खत्म कर दिया है जिससे प्रीमियम 15 प्रतिशत से 18 प्रशित तक सस्ता होगा।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों से भारत का आर्थिक उदय हुआ है। 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी आर्थिक व्यवस्था वाला देश बना है। प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद भारत की आर्थिक मजबूती बना रहना मोदी सरकार का बहुत बड़ा काम है।
श्री गुर्जर ने कहा कि मोदी सरकार ने दीवाली से पहले जीएसटी रिफाम्र्स कर देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधारों से मोदी सरकार ने कांग्रेस के शोषण स्ट्रक्चर को समाप्त किया है। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत पूरी दुनिया की इकोनोमी का नेतृत्व कर रहा है
कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जीएसटी रिफार्म से भारत की अर्थ व्यवस्था विश्व मे तजी से आगे बढ़ेगी। सामान्यजनों की खरीद पॉवर बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का जीएसटी का सरलीकरण करना क्रांतिकारी निर्णय है जो देश की आम जनता को बड़ी राहत प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य सिर्फ राजस्व संग्रह नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक की जीवन गुणवत्ता सुधारना है। टैक्स दरों की इस बड़े पैमाने पर समीक्षा से आम आदमी की रोजमर्रा की खर्चों में कमी आएगी, स्वास्थ्य सेवाएं सस्ती होंगी और व्यापारिक माहौल में सुगमता बढ़ेगी।
यह कदम निश्चित तौर पर देश की आर्थिक ताकत को मजबूत करेगा और नई उम्मीदें जगाएगा। पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल पर बोलते हुए कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश की सभी समस्याओं की एक ही दवा है आत्मनिर्भर भारत होना। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए स्वदेशी को अपना बहुत जरूरी है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 140 करोड़ लोगों से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी ही वो मूल मंत्र है जो भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। एक अन्य सवाल पर श्री गुर्जर ने कहा कि देश में पहले दर्जनभर से ज्यादा टैक्स थे। पीएम मोदी ने वन नेशन, वन टैक्स किया है।
पहले विपक्ष के लोग जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बोलते थे, लेकिन आज विपक्ष के पास बोलने के लिए कुछ बचा नहीं है। कांग्रेस शासन में हर वस्तु पर 30 प्रतिशत से 40 प्रतिशत तक टैक्स था। सीमेंट से लेकर पैंसिल तक टैक्स लिया जाता था, लेकिन आज मोदी सरकार ने कई जरूरत की चीजों को टैक्स के दायरे से बाहर कर दिया है।