JKNEWS18/FARIDABAD : नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खडग़टा ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक आज पर्यावरण और प्राणियों के लिए बहुत खतरनाक व कई बीमारियों का जनक बनता जा रहा है ।
कमिश्नर धीरेंद्र खडग़टा शुक्रवार को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई इको ब्रिक्स की प्रतियोगिता में बच्चों को पुरस्कृत करने पहुंचे थे । कार्यक्रम का आयोजन सुनो नहरों की पुकार मिशन व स्कूल के सहयोग से किया गया था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे श्री खडग़टा का स्वागत स्कूल प्राचार्य रविन्द्र मनचंदा स्टॉफ सदस्यों व मिशन के पदाधिकारियों डॉ जसमेर सिंह, मुकेश नानकवाल, ईश्वर दलाल, दीपक छारा द्वारा किया गया।
यह जानकारी सांझा करते हुए हसला के राज्य संगठन सचिव दीपक छारा ने बताया कि स्कूल में इको ब्रिक्स की एक प्रतियोगिता करवाई गई जिसमे विद्यार्थियों ने प्लास्टिक की बोतल में सिंगल यूज प्लास्टिक भरकर 1500 इको ब्रिक्स जमा करवाई गई और उनके विजेताओं को आज लकी ड्रा के माध्यम से एक लडक़ी व एक लडक़े को साइकिल ईनाम में देकर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खडगटा द्वारा सम्मानित किया गया।
इसके अलावा अपने सेक्शन में सबसे ज्यादा इको ब्रिक्स जमा करवाने वाले 50 विद्यार्थियों को ईनाम देकर सम्मानित किया गया, मिशन के संरक्षक डॉ जसमेर सिंह ने नहरों, नदियों में प्लास्टिक या अन्य सामग्री न डालने की शपथ दिलवाई।
कमिश्नर श्री खडग़टा ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक से इको ब्रिक्स बनाकर उनका बेहतरीन प्रयोग जैसे ट्री गार्ड, बेंच, कुर्सी, टॉयलेट की दीवार आदि बनाने में किया जाए और इस मुहिम से फरीदाबाद जिले के सभी स्कूलों को जोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का निस्तारण आज के समय वैश्विक समस्या है जिसको इको ब्रिक्स बनाकर कुछ कम किया जा सकता है। सिंगल यूज प्लास्टिक न केवल मानवजाति के लिए बल्कि अन्य जीव जंतुओं व पर्यावरण के लिए नुकसानदेह है ।
स्कूल प्राचार्य रविन्द्र मनचंदा ने समस्त स्टाफ व विद्यार्थियो की तरफ से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट करके धन्यवाद करके आश्वस्त किया कि स्कूल की तरफ से स्वच्छ भारत अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक प्लास्टिक के पुनर्चक्रण के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।
मंच संचालन जितेंद गोगिया ने किया। बच्चों को मोटिवेट करके अधिक इको ब्रिक्स बनाने के लिए चार टीचर सन्दीप, सरिता, आरती व रविंदर को भी पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य रविंदर मनचंदा, डॉ जसमेर, ईश्वर दलाल, मुकेश नानकवाल, दीपांजलि, सरिता, बुधसिंह निकेता, सोनिया, आरती, सन्दीप, रविन्द्र, पवन, दिलबाग, अनिल, जितेंद्र, सुरेंद्र, सुशीला, सुनीता, गीता व समस्त स्टाफ व बच्चे उपस्थित रहे।