JKNEWS18/FARIDABAD : ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने राज्य सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाया। आज बल्लभगढ़ के नाहर सिंह पार्क में जिला कमेटी की संपन्न हुई बैठक में आगामी 24 अगस्त को पंचायत एवं विकास मंत्री के मतलोड पानीपत आवास पर होने वाली चेतावनी रैली में शामिल होने का निर्णय लिया गया।
इस बैठक की अध्यक्षता यूनियन के जिला उप प्रधान महेंद्र सिंह माढोतिया ने की। जबकि कार्रवाई का संचालन जिला वित्त सचिव दिनेश पाली ने किया। इस मौके पर यूनियन के राज्य महासचिव विनोद कुमार, उप महासचिव देवी राम और सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल तथा जिला उपाध्यक्ष शिव प्रसाद भी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा 24 नवंबर 2024 को 26000 रुपया मासिक वेतन दिए जाने की जींद में की गई घोषणा को तुरंत लागू करने की मांग की। उन्होंने बताया कि अन्य मांगों में सफाई कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने।
सफाई कर्मचारियों के लिए ईपीएफ व ईएसआई में कवर होने की वेतन की सीमा को बढ़ाकर 27000 रुपए मासिक करने। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मृत्यु होने पर उसके आश्रित को नौकरी देने और उसके लिए अनुग्रह पूर्वक अनुदान नीति बनाई जाए। इसके साथ-साथ ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पंचायत के बजाय बीडीपीओ के पे रोल पर रखा जाए।
यूनियन के नेताओं ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के अनुसार 1000 की आबादी पर एक कर्मचारी की नियुक्ति करते हुए प्रदेश में खाली पड़े 9795 ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के पदों को भरा जाए। आज की बैठक को विक्रम प्रधान फरीदाबाद ब्लॉक, विनोद प्रधान तिगांव ब्लॉक, विनीत ब्लॉक प्रधान बल्लभगढ़, मनोज हंस, मनोज नरियाला आदि ने संबोधित किया।