JKNEWS18/FARIDABAD : नेता विपक्ष राहुल गांधी को धमकी देने वालों पर अब चुप्पी नहीं, सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी सूरत में राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी एवं अपमानजनक शब्द बर्दाश्त नहीं करेंगे।
इसको लेकर बुधवार को तिगांव विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे कांग्रेस नेता रोहित नागर के साथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, अश्वनी कौशिक, डॉक्टर धर्म देव आर्य, नरेंद्र कुमार, अनिल कुमार नेताजी, विनोद कौशिक, डॉक्टर सौरभ शर्मा, चुन्नू राजपूत, संजय सोलकी, राजेश आर्य, पूर्व पार्षद प्रत्याशी सुंदर सिंह एवं राजेश दहिया सैक्टर-21 सी स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय में पुलिस आयुक्त सतेन्द्र गुप्ता से मिलें और ज्ञापन भी सौंपा।
कांग्रेस कार्यकर्ता अश्वनी कौशिक ने विगत 1 अगस्त को थाना शहर बल्लभगढ़ में शिकायत दी कि थी देव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रज भूषण सैनी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की गर्दन काटने की धमकी दी थी।
पुलिस कमिश्नर से मिलने के बाद रोहित नागर ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि राहुल गांधी की गर्दन काटने की बात कहकर उन्माद फैलाने की कोशिश की है। उन्होंने इसको सोची समझी चाल बताया और कहा कि इस तरह के लोग समाज वैमनस्य फैलाकर दंगा कराने का काम करते हैं। पुलिस को इसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।
रोहित ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करना और उनकी गर्दन काटने की बात कहने के बाद उनके साथी अश्वनी कौशिक ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के शिकायत दी थी। लेकिन, पुलिस ने आरोपी ब्रजभूषण सैनी के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया।
इसके बाद आज तमाम कांग्रेसियों ने फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर से मिलकर उनको ज्ञापन सौंपा है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर द्वारा आश्वस्त किया गया कि शीघ्र की इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।