JKNEWS18/FARIDABAD : अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने कार्रवाही करते हुए 770 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 3 अगस्त को अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए जितेंद्र निवासी एनआईटी फरीदाबाद को 770 ग्राम गांजा सहित कैंची चौक एनआईटी-5 फरीदाबाद के पास से काबू किया है।
जिसके विरुद्ध थाना एनआईटी फरीदाबाद में एनडीपीएस की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गांजा को अपने एक अन्य साथी से बेचने के लिए लाया था। जिसकी तलाश क्राईम ब्रांच उंचा गांव द्वारा की जा रही है। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।