JKNEWS18/FARIDABAD : अवैध हथियार रखने के आरोप में क्राईम ब्रांच एनआईटी की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी गोलू को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच एनआईटी की टीम ने गोलू निवासी पीर कालोनी गांव पाली फरीदाबाद को पाली धौज रोड के पास से काबू कर एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ थाना डबुआ फरीदाबाद में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देशी कट्टा को कोसी उत्तर प्रदेश से 5000 रूपए में किसी व्यक्ति से खरीद कर लाया था। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।