JKNEWS18/ALIGARH : अलीगढ़ महाराजा दक्ष प्रजापति की शोभायात्रा एवं बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार में होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर सिंह प्रजापति शामिल हुए।
कार्यक्रम में वशिष्ठ अतिथि मानव महाजन, शहर विधायक संजीव राजा, राजवीर सिंह, शरद भैया, मंगल सिंह गोला और अशोक समेत कई विशिष्ट जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर दुबे पड़ा, हाथरस अड्डा, सासनी गेट, सिंगल धर्म कांटा दक्ष प्रजापति द्वार होते हुए गौरी गार्डन गेस्ट हाउस तक निकाली गई
जहां इसका समापन हुआ। आयोजन की कमान वीरपाल सिंह ने संभाली। समापन स्थल पर भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम अध्यक्ष ललित प्रजापति ने इसे समाज की एकजुटता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पहली शोभायात्रा है आगे भी यह परंपरा जारी रहेगी।
संयोजक हरेंद्र सिंह ने आयोजन की सफलता के लिए समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं को धन्यवाद दिया। कोषाध्यक्ष मुनेश प्रजापति ने शांतिपूर्ण समापन पर संतोष जताया और सभी का आभार व्यक्त किया।
प्रस्तुत कार्यक्रम को समाज की एकता की मिसाल बताया गया है । संरक्षक के रूप में केदारी लाल प्रजापति, विनोद कुमार प्रजापति, मुकेश भैया,राजू सिंह, भोला भैया, रामदास उद्योगपति और सुरेंद्र प्रजापति जैसे गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।