JKNEWS18/FARIDABAD : हत्या के मामले में क्राईम ब्रांच सैन्ट्रल टीम ने एक और आरोपी को काबू कर लिया है।
उल्लेखनीय है विगत 22 जुलाई को बीरपाल सरपंच कॉलोनी सेक्टर 20 फरीदाबाद की मैनहेटन माल के पास उसके दोस्तों ने हत्या कर दी थी
जिस मामलें में मृतक के भाई बबलू की शिकायत पर थाना सेक्टर 17 में हत्या की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए अंतोष उर्फ संतोष निवासी सरपंच कॉलोनी सेक्टर 20 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि 22 जुलाई को आरोपीगण और मृतक एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। जिन्होंने मृतक बीरपाल के साथ मारपीट की और विडियो बनाया। पूर्व में लालू व जयपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।