JKNEWS18/FARIDABAD : ग्रेटर फरीदाबाद सैक्टर-87 स्थित वशिष्ठ हाइट्स में दो दिवसीय तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर हरियाणा एवं पंजाब बार काउसिंल के पूर्व वाईस प्रैसीडेंट एवं ग्रेटर फरीदाबाद सोसायटीज एसोसिएशन के अध्यक्ष पं. ओ.पी. शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।
महोत्सव में मिसेज तीज चुनी गई कविता को श्री शर्मा ने पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में पहुंचने पर श्री शर्मा व महासचिव विकास खत्री का आरडब्ल्यूए एसोसिएशन की प्रैसीडेंट व अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने कहा कि त्यौहार भारतीय संस्कृति जड़ों को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होते है तथा इस तरह के आयोजनों से आने वाली पीढ़ी को संस्कृति का अभास भी होता है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों का हौंसला अफजाई की।
इस आयोजन में सोसाइटी वासियों और आसपास के लोगों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और पर्व का भरपूर आनंद उठाया।
महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार के 14 स्टॉल्स लगाए गए, जिनमें फूड, कपड़े, अचार, वाटर, खिलोने, कॉस्मेटिक्स, मेहंदी, ब्यूटी प्रोडक्ट्स आदि शामिल थे। हर स्टॉल पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई, जिससे मेले की रौनक और भी बढ़ गई।
बच्चों के मनोरंजन के लिए बाउंसी कैसल का विशेष इंतजाम किया गया, वहीं महिलाओं के लिए झूले लगाए गए, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे।
सभी ने मिलकर डीजे पर थिरकते हुए इस पारंपरिक पर्व को आधुनिक रंग में रंग दिया। मैच बॉक्स प्रतियोगिता में कंचन यादव ने एक माचिस की डिब्बी में 64 वस्तुएं रखकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।