JKNEWS18/FARIDABAD : स्टॉक मार्केट में निवेश करवाने के नाम पर 14,50,000 रूपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने खाता उपलब्ध करवाने वाले को गिरफ्तार किया है।
सेक्टर-62 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 7 जनवरी को किसी व्यक्ति ने उसको ग्रुप में जोडा तथा एडमिन ने स्वयं का परिचय डा0 हरी सिंह के रुप में दिया व वहीं रहकर न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज में लम्बी अवधि तक अरबों रुपये के प्रबंधन का अनुभव बताया,
जिसके बाद ऑनलाइन ग्रुप में ट्रेडिंग के लिए टिप्स दिए गये। जिसके बाद आप बीते समय में स्टॉक मार्केट में हुए नुकसानों की भरपाई भी कर सकते है। शिकायतकर्ता ने पहले स्टाक मार्केट में बहुत नुकसान उठाये थे,
जिसके चलते ठग की बातों में आ गया तथा विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए स्टॉक मार्केट में 14,50,000 रुपये निवेश किये तथा जब निवेश किये पैसे निकालने चाहे तो नही निकाल पाया। जिस पर साइबर थाना बल्लभगढ में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए हरिश कुमार निवासी गांव माहवा जिला सीकर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि हरीश ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाता था, आरोपी ने पहले गिरफ्तार खाताधारक कमलेश का खाता लेकर आगे ठगों को दिया था। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।