JKNEWS18/FARIDABAD : स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में 12 जून से नई दिल्ली से देश भर में प्रारम्भ हुए स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम सेक्टर-19 फरीदाबाद में प्रमुख समाजसेवी सीए जयकिशन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
मुख्य वक्ता दीपक शर्मा प्रदीप ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपनी प्राथमिकता सदैव स्वदेशी उत्पादों को देनी चाहिए। उन्होंने श्चाहत से स्वदेशी, आवश्यकता से स्वदेशी और मजबूरी में ही विदेशी इस मंत्र को आत्मसात करने का आह्वान किया।
उन्होंने डिजिटल शॉपिंग मॉल्स जैसे वॉलमार्ट और अमेजन के माध्यम से देश के छोटे दुकानदारों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को हो रहे नुकसान पर चिंता व्यक्त की और सभी से आग्रह किया कि वे छोटे दुकानदारों से ही सामान खरीदें।
साथ ही, उन्होंने बताया कि हर वर्ष चीन से लगभग 7000 प्रकार की शून्य तकनीक की वस्तुएं आयात की जाती हैंए जिनका बहिष्कार आवश्यक है। श्री शर्मा ने आगे बताया कि स्वदेशी जागरण मंच द्वारा प्रारम्भ इस अभियान का उद्देश्य गांव-शहर, गली, मोहल्ले व जन-जन तक स्वदेशी का संदेश पहुंचाना है।
स्वदेशी के उपयोग में ही देश की सुरक्षा और स्वावलंबन की शक्ति निहित है। सभी दुकानदारों से आग्रह किया गया कि वे अपनी दुकानों में स्वदेशी कोना बनाएं, जहां केवल स्वदेशी वस्तुएं ही उपलब्ध हों।
स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय सह. संयोजक सतेन्द्र सौरोत ने आचार्य चाणक्य के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत माता हमारे कण-कण में विराजमान हैं और हमें स्वयं की सुरक्षा, स्वाभिमान तथा स्वावलंबन के लिए सतत प्रयत्नशील रहना चाहिए।
उन्होंने उपस्थित व्यापारियों एवं नागरिकों से आह्वान किया कि वे विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करें और जब बाजार जाएंगे, सामान स्वदेशी लाएंगे के संकल्प को जीवन में उतारें।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप बंसल ने अपने विचार रखते हुए किया कहा कि स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन केवल आर्थिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा और स्वाभिमान से भी जुड़ा हुआ है।
स्वदेशी जागरण मंच के अंतर्गत भारत वैश्विक औद्योगिक संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मंच के फरीदाबाद के संरक्षक पंकज हंस ने बीजीआईएफ के बारे में जानकारी दी। समाजसेवी उद्यमी पूरन सिंह बघेल ने अपने संघर्षपूर्ण उद्यम यात्रा का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने 550 से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया है।
उन्होंने स्वावलंबन की दिशा में कार्यरत सभी उद्यमियों को प्रोत्साहित किया। राजेन्द्र बिसला ने आर्य समाज के गौरवशाली भारत के निर्माण के संकल्प को दोहराया और अभियान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की प्रतिबद्धता जताई।
स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक डॉ. सिकंदर सैनी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत 50 से अधिक सामाजिक, व्यापारिक, औद्योगिक, किसान एवं श्रमिक संगठनों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हो रहा है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह संघचालक जय किशन, स्वदेशी जागरण मंच के उत्तर क्षेत्र सह संयोजक सतेन्द्र सौरोत, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप बंसल, स्वावलंबी भारत अभियान के महानगर संरक्षक पंकज हंस, मंच के महानगर समन्वयक मनोज, तीन बार विधायक राजेन्द्र बीसला, समाजसेवी उद्यमी पूरन सिंह बघेल, विश्व हिंदू परिषद स्वावलंबन आयाम प्रमुख कालिदास गर्ग, लघु उद्योग भारती फरीदाबाद के अध्यक्ष राकेश कुमार भारती, केन्द्रीय आर्य सभा फरीदाबाद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह शास्त्री, सेक्टर-2 फरीदाबाद आर्य समाज के प्रधान उदयवीर सिंह, झारखंड प्रांत सोशल मीडिया प्रभारी कृष्ण प्रसाद चौधरी, आरोग्य भारती विभाग संयोजक डॉ. हेमंत अत्री, आईएमपी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरभान शर्मा, गोविंद, सेवा भारती से नेहा, धर्मपाल, राकेश एवं नवीन छाबड़ा आदि ने अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख उद्यमी मुकेश आहूजा, सुरेश हर्ष, अमित श्रीवास्तव, सतीश कालरा सहित अनेक उद्यमियों की सहभागिता रही।