JKNEWS18/FARIDABAD : अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम ने नशा तस्करी व नशा बेचने वाले आरोपी विशाल व अमन को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विशाल डबुआ फरीदाबाद का रहने वाला है।
आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर मुल्ला होटल रोड एसजीएम नगर से 305 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। जिस संबंध में थाना एसजीएम नगर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
आरोपी विशाल से पूछताछ में सामने आया कि वह 305 ग्राम गांजा 3500 रूपए में अमन निवासी नेहरु कालोनी फरीदाबाद से लेकर आया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम ने आरोपी अमन को नेहरु कालोनी से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।