JKNEWS18/FARIDABAD : भाजपा फरीदाबाद महानगर के जिलाध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श करके महानगर के पदाधिकारियों की घोषणा की। कार्यकारिणी में बल्लभगढ़ निवासी लक्ष्य शर्मा को उनकी मेहनत और पार्टी के प्रति समर्पण भावना के तहत कार्य करने पर भाजपा जिला प्रवक्ता पद नियुक्त किया गया है।
अपनी नियुक्ति पर भाजपा जिला प्रवक्ता लक्ष्य शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी, केबिनेट मंत्री मनोहरलाल खट्टर, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, विधायक मूलचंद शर्मा, भाजपा फरीदाबाद महानगर के जिलाध्यक्ष सोहनपाल छौकर,
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा के अलावा भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि मुझ जैसे आम कार्यकर्ता को पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर जो उत्साहवर्धन किया है, उसके लिए वह सभी का आभारी हूं और जैसे उनके पिता पं. गोपाल शर्मा पार्टी के लिए सक्रिय कार्य करते आए है।
उन्हीं के मार्गदर्शन पर पहले से ज्यादा पार्टी के लिए मेहनत करके संगठन को मजबूत करने का काम करुंगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं को जितना मान-सम्मान इस पार्टी में मिलता है, उतना किसी अन्य पार्टी अथवा दल में नहीं मिलता।