JKNEWS18/FARIDABAD : क्राइम ब्रांच एवीटीएस की टीम ने अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने गुप्त सुत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए
क्राइम ब्रांच एवीटीएस की टीम ने गौरव निवासी राजीव कालोनी फरीदाबाद को ऑटो सहित सिकरोना नाका से गिरफ्तार किया है वहीं लक्ष्मण निवासी राजीव कालोनी को राजीव कालोनी से गिरफ्तार किया है।
पुछताछ में सामने आया की आरोपी गौरव नशा करने का आदी है व नशा पुर्ति के लिए उसने यह ऑटो कुंदन कालोनी बल्लभगढ एरिया से चुराई थी।
वहीं आरोपी लक्ष्मण ने चोरी की ऑटो ओल्ड रेलवे स्टेशन की पर्किंग एरिया से बरामद करवाई है। लक्ष्मण पर पूर्व में आम्र्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया है।