JKNEWS18/FARIDABAD : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग्स फ्री डे के अवसर पर मानव रचना एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस की सामाजिक इकाई डॉ. ओ.पी. भल्ला फाउंडेशन ने यह सांझा किया कि संस्था अब तक कुल 34,000 किलोग्राम प्लास्टिक कचरे को रीसायकल कर चुकी है।
यह उपलब्धि फाउंडेशन की सतत पर्यावरणीय पहलों का परिणाम है, जो वर्ष 2023 से विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों के माध्यम से चल रही है। इस प्रयास के तहत 24,000 किलो प्लास्टिक को 12 पार्क बेंचों में बदला गया हैए जिन्हें मानव रचना और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भांखरी में स्थापित किया गया है।
वहीं, लक्ष्य फाउंडेशन के सहयोग से प्रोजेक्ट रिबॉर्न के तहत 10,000 किलो प्लास्टिक से 100 से अधिक टी.शट्र्स और 4 कचरेदान तैयार किए गए हैं। यह पहल सोशल इंटर्नशिप प्रोग्राम 2023 के अंतर्गत शुरू हुई थी, जिसमें एमआरआईएस सेक्टर.14, फरीदाबाद के छात्रों ने हिस्सा लिया।
यह कार्यक्रम हरियाणा सरकार के पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन एवं वन मंत्रालय द्वारा समर्थित है। परियोजना की शुरुआत एक कॉपीराइटेड वेस्ट सेग्रीगेशन इनिशिएटिव से हुई, जिसके तहत ई.हैंडबुक और जागरूकता अभियान सोशल मीडिया व व्हाट्सएप के माध्यम से चलाए गए।
इसके बाद एक संरचित प्लास्टिक संग्रह अभियान शुरू हुआ। पुन: उपयोग योग्य प्लास्टिक को इक_ा कर प्रोसेस किया गया और इसका उपयोग बेंच, टी.शट्र्स और कचरेदान जैसे उपयोगी उत्पादों में किया गया।
प्रोजेक्ट रिबॉर्न के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 5 महिलाओं को प्रशिक्षण देकर इस प्रक्रिया में जोड़ा गया, जिन्होंने टी.शट्र्स की बिक्री से प्रति व्यक्ति 20ए000 तक की आय अर्जित की।
साथ हीए कचरा संग्रह और छंटाई में लगे कर्मचारियों को भी प्रोत्साहन दिया गया। 30 टी.शट्र्स सरकारी बॉयज़ हॉस्टल, एनआईटी फरीदाबाद में बच्चों को भेंट की गईं।
मानव रचना में लगाए गए जागरूकता स्टॉल पर छात्रों और आगंतुकों ने इन पहलों से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। स्टॉल पर 12,000 की बिक्री भी हुई, जिसे भविष्य की परियोजनाओं में उपयोग किया जाएगा।