JKNEWS18/FARIDABAD : साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने व्हाट्सएप हैक कर धोखाधडी करने के मामले में पूर्व अकाउंटेंट सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ में सेक्टर-6, दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-4 फरीदाबाद में एक कम्पनी में चीफ फाईनेसर के पद पर काम करता है।
5 अप्रैल को उसके पास कम्पनी के मैनेजिंग डायरेक्टर के नम्बर से 1,79,546 रूपए व 9 अप्रैल को उसी नम्बर से 5,86,250 रूपए भेजने का मैसेज आया जिस पर बताये गये खातों में रूपये भी भेज दिए गये।
11 अप्रैल को जब कम्पनी के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कम्पनी का खाता चैक किया गया तो पाया कि 5,86,250 रुपए की पेमेंट सुशांत नाम के व्यक्ति के खाता में व 1,78,546 रुपए की पेमेंट राहुल ट्रेडिंग के नाम के खाता में की हुई है।
जिस पर कम्पनी के अकाउंटेंट ने मैनेजिंग डायरेक्टर के नम्बर से पैसे ट्रांसफर करने का मैसेज दिखाया, तो मैनेजर ने कहा कि उसने किसी भी पेमेंट के लिए मैसेज नहीं किया। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियोग अकित होने के 18 घंटे के अंदर-अंदर अजय वासी गांव बुडकी जिला आजमगढ़ उप्र हाल मंगोलपुरी दिल्ली, सुशांत निवासी मंगोलपुरी, दिल्ली, रजनीश वासी भरत कॉलोनी जिला पलवल व दुष्यंत कुमार निवासी भरत कॉलोनी जिला पलवल को गिरफ्तार किया है।
प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि दुष्यंत पहले इसी कम्पनी में अंकाउटेंट के पद पर काम करता था, इसने पहले मैनेजिंग डायरेक्टर का व्हाटसएप हैक किया और फिर फर्जी बिल बना कर उसी व्हाट्सएप से कम्पनी के अंकाउट ब्रांच में फर्जी बिल भेज कर पेमेंट खातों में डलवाई।
रजनीश ने सुशांत व अजय का खाता लेकर दुष्यंत को दिया था जिनके खाता में 7,64,796 रुपये आये थे। आरोपी दुष्यंत को माननीय अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, अन्य तीन आरोपियों को जेल भेजा गया।