JKNEWS18/FARIDABAD : पुलिस आयुक्तए सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश व पुलिस उपायुक्तए महिला सुरक्षा, उषा के मार्गदर्शन में महिला सुरक्षा को लेकर फरीदाबाद पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है जिसके अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस के प्रत्येक जोन में महिला थाना प्रबंधक की अध्यक्षता में रेड डॉट नाम से टीम गठित की गई है,
ये टीम जगह-जगह जाकर महिलाओं को जागरूक कर फीडबैक लेंगी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला फरीदाबाद में महिलाओं की सुरक्षा व उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी देने के लिए जोनवार प्रबन्धक थाना महिला को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कर महिला पुलिस कर्मचारियों की टीम गठित की गई है।
ये टीम अपने-अपने जोन में महिला कार्यस्थलों, स्कूल, कॉलेज, फैक्टरियों, पार्को, बाजारों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं से सम्पर्क कर उनको जागरूक करेगी तथा घरेलू हिंसा व महिला उत्पीडन से सम्बन्धित फीडबैक लेगी। साथ ही ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जाएगा, जहां पर महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
फीडबैक अनुसार चिन्हित स्थानों पर सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे व लाईट की व्यवस्था करवाकर पुलिस गस्त बढाई जाकर चिन्हित स्थानों को सुरक्षित किया जाएगा। गत सप्ताह 18 से 24 जून तक गठित टीमों के द्वारा जोन वार सर्वे किया गया। इस सर्वे में एनआईटी से 133, सैन्ट्रल सें 201 तथा बल्लबगढ जोन से 198 महिलाओं के फीडबैक लिये गये हैं।