JKNEWS18/FARIDABAD : क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर 83000 रूपए की ठगी करने के आरोप में साइबर थाना बल्लभगढ़ टीम ने मुख्य आरोपी फोन कॉलर को एक ठगी के मामले में नजफगढ़ दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ में बहादरपुर फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी,
जिसमें आरोप लगाया कि 17 मार्च को उसके पास कॉल आया, जिसने खुद को इंडस्लैड़ बैक का कर्मचारी बताया और कहा कि शिकायतकर्ता ने क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई किया है और कार्ड की वैरिफिकेसन के लिए एक लिंक भेजा और लिंक पर दुसरे क्रेडिट कार्ड की डिटेल भरने बारे कहा।
डिटेल भरने के बाद एक ओटीपी आया और खाता से 83000 रूपए कट गये। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए विपिन पाल वासी नंगली विहार नजफगढ़, दिल्ली को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आरोपी क्रेडिट कार्ड के लिए कॉल करता और एक लिंक भेजकर डिटेल भरने को कहता। जैसे ही उस लिंक पर डिटेल भरी जाती, वैसे ही खाता से ऑनलाइन शॉपिंग कर लेता था। आरोपी दिल्ली में टैक्सी चलाता है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।