JKNEWS18/FARIDABAD : एसएसए यूनिवर्सिटी पोर्टलैंड यूएसए ने भारत में आठवीं बार काऊसिंल ऑफ भारतीय स्कूल एजुकेशन (कोबसे) के साथ मिलकर हॉनररी पीएचडी अवॉर्ड सेरिमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फरीदाबाद के शिक्षाविद् एवं केएम कान्वेंट स्कूल के डायरेक्टर रहीश खान को डॉक्टरेट से नवाजा गया।
यह अवार्ड काऊसिंल ऑफ भारतीय स्कूल एजुकेशन के चेयरमैन और समाजसेवी डॉ तरुण अरोड़ा एडवोकेट ने आयोजित कार्यक्रम में दिया।
इस मौके पर आयोजक डा. तरूण अरोड़ा एडवोकेट ने कहा कि एसएसए व कोबसे राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर समाज हित में कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करता है। उनकी टीम ने सर्वे के आधार पर फरीदाबाद के शिक्षाविद् एवं केएम कान्वेंट स्कूल के डायरेक्टर रहीश खान को डॉक्टरेट अवार्ड के लिए चुना था।
जिसके बाद यह अवार्ड उन्हें दिया गया है। इस अवसर पर शिक्षाविद् एवं केएम कान्वेंट स्कूल के डायरेक्टर रहीश खान ने कहा कि वह सामाजिक कार्य में हमेशा अग्रणी रहते है। श्री खान ने बताया कि उनके शिक्षण संस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों पर विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि वह शिक्षा, खेल व अन्य गतिविधियों में आगे रहे।