JKNEWS18/FARIDABAD : विपुल अधाना ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम देश प्रदेश में रोशन किया है इनका चयन डिप्टी मैनेजर (सिस्टम्स) के पद पर हुआ है।
गौरतलब है कि विपुल अधाना पुत्र गजेंद्र सिंह अधाना तिगांव निवासी है एवं मास्टर रतिराम अधाना के पौत्र है जिनका समाज कल्याण में अतुलनीय योगदान रहा है। विपुल के बड़े भाई डॉ दीपक अधाना दिल्ली कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है।
वर्तमान में विपुल साउथ एशियन यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली में सिस्टम एनालिस्ट के पद पर कार्यरत है एवं उच्चतम शिक्षा एम टैक (कंप्यूटर विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी) महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक से उत्कृष्टता के साथ उत्तीर्ण की थी।
विपुल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया एवं बताया कि ये उनके दादा जी के आशीर्वाद से संभव हो पाया है। हमारी तरफ से विपुल को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।