JKNEWS18/FARIDABAD : अपराध शाखा की विभिन्न टीमों ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक देशी कट्टा, दो मोटरसाइकिल तथा 4 ग्राम 13 मिलीग्राम स्मैक, हेरोइन बरामद की है। अपराध शाखा सेक्टर-56 टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ओमवीर उर्फ लक्की निवासी गांव उस्फार जिला मथुरा उत्तर प्रदेश को अटल पार्क सेक्टर-25 के पास से गिरफ्तार किया।
आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। अपराध शाखा ऊंचा गांव टीम ने थाना सेक्टर-8 में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए जतिन निवासी न्यू जनता कॉलोनी फरीदाबाद को सेक्टर-3 क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।
अपराध शाखा सेंट्रलटीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नशा तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए पंकज उर्फ तलवार निवासी शुभम कॉलोनी इस्माइलपुर, फरीदाबाद को इस्माइलपुर मीठापुर रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 04 ग्राम 13 मिलीग्राम स्मैक, हेरोइन बरामद की गई। जिसने पूछताछ में बताया कि वह बेचने के उद्देश्य से 5 ग्राम स्मैक, हेरोइन सदर दिल्ली से लेकर आया था।