JKNEWS18/FARIDABAD : राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन बल्लभगढ़ पर एक आरोपी जानू रजनीकांत निवासी भूपाल नगर पेटी कुंडा तेलंगाना के कब्जे से 82 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। आरोपी शराब की बोतलों को सिकंदराबाद ले जा रहा था।
इस युवक के पास तीन बैग थे जिस ने प्रारंभिक पूछताछ पर बताया कि वो सरसों के तेल का व्यापारी है और तेल लेके जा रहा है। पुलिस ने शक होने पर जब थैले चेक किए गाये तो उसमें अलग-अलग तीन ब्रांड की 82 बोतल वाइन मिली। आरोपी को पेश अदालत करके बंद जुडिशल नीमका जेल कराया गया है। विदित रहे कि इसी स्टेशन पर गत सप्ताह भी 50 किलो गांजा बरामद किया गया था।