JKNEWS18/FARIDABAD : फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना एनआईटी टीम ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 9.66 लाख की साइबर ठगी के मामले में एक खाताधारक अर्जुन लाल निवासी बरेली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से 10000 ट्रांसफर किए गए थे।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी सेक्टर-43 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 8 अक्टूबर 2025 को उसके पास एक विदेशी नंबर से कॉल आई।
महिला ने शेयर मार्केट में निवेश कर कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया और शिकायतकर्ता का निवेश संबंधी अकाउंट खुलवाकर अलग-अलग यूपीआई आईडी एवं बैंक खातों में धनराशि जमा करवाई। ठगों ने लगातार अधिक मुनाफे का विश्वस दिलाते हुए शिकायतकर्ता से अक्टूबर 2025 के दौरान कुल 9,66,000 विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिये।
जिसकी शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अर्जुन लाल पहली लेयर का खाताधारक है, जिसके खाता में ठगी के 10000 रुपये आये थे। जिसको माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।