JKNEWS18/FARIDABAD : बीते 26 अगस्त को थाना क्षेत्र तिगांव में दूध सप्लाई के लिए जा रहे एक युवक पर डंडा, रॉड व हथौड़े से हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया था। जिसमें कार्रवाई करते हुए थाना तिगांव की टीम ने एक आरोपी अभिषेक वासी बल्ला मोहल्ला तिगांव को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार यश निवासी तिगांव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दूध सप्लाई का काम करता है। 26 अगस्त को दूध सप्लाई करने के लिए वह अपने घर से केएलजी सोसाइटी की ओर जा रहा था। जब वह सदपुरा-तिगांव रेलवे अंडरपास के नीचे के नीचे पहुंचा तो तीन मोटरसाइकिलों पर करीब छह युवक खड़े थे।
जिनके नाम शुभम उर्फ हरिया, गौरव, अभिषेक, देव, नितिन उर्फ निक्का, सौरभ हैं, जिन्होंने उसको घेर लिया और डंडा, रॉड व हथौड़े से उस पर हमला कर दिया। जिसकी शिकायत पर थाना तिगांव में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों अभिषेक व उसके साथियों की पीडि़त के साथ कुछ समय पहले कहासुनी हुई थी, जिसकी रंजिश रखते हुए आरोपितों ने पीडि़त को सदपुरा तिगांव रेलवे अंडरपास के पास रोक लिया और उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट की। आरोपीको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।