JKNEWS18/FARIDABAD : सरूरपुर में सोहना रोड पर इंडियन आयल पेट्रोल पंप के पास एक सडक़ हादसे में पुलिसकर्मी नवीन और उनके साथी अभिषेक की कुछ देर के अंतराल में मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी राईडर मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इसके कारण यह हादसा हो गया है।
ड्राइवर ट्रक को मौके पर छोडक़र फरार हो गया। हादसा मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मारने से हुआ। मोटरसाइकिल डंपर के नीचे आ गई। हादसे के दौरान पुलिसकर्मियों ने हेलमेट लगाया हुआ था। नवीन की मौके पर ही मौत हो गई जब दूसरे पुलिसकर्मी अभिषेक को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका भी मौत हो गई है।
थाना सारन पुलिस ने पुलिस कर्मी नवीन व अभिषेक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी उत्तम, एसीपी राजीव कुमार, थाना सारन प्रभारी हुकुम सिंह, थाना एसजीएम नगर प्रभारी, पर्वतीय कालोनी चौकी प्रभारी महेश, एन.एच.तीन नम्बर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे।