JKNEWS18/FARIDABAD : तिगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मोजाबाद में श्यामवीर नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में अपराध शाखा डीएलएफ की टीम में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर-अंदर मृतक की पत्नी केशव व प्रेमी कामत को गिरफ्तार कर लिया है। जिनको बुधवार को माननीय अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जायेगी।
प्रेस वार्ता के दौरान एसीपी क्राईम अमन यादव ने बताया कि अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने 24 घंटे के अंदर ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान केशव निवासी जिला हाथरस उत्तर प्रदेश पत्नी मृतक व कामत निवासी जिला महोबा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जिनकी पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कामत मृतक के साथ ही गांव मोजाबाद स्थित उसके मकान में रहता था।
कामत के मृतक की पत्नी केशव के साथ संबंध थे। इसके बारे में मृतक श्यामवीर को पता चल गया था। जिसको लेकर वह अपनी पत्नी के साथ शराब पीकर झगड़ा करता था।
पत्नी केशव व कामत ने मिलकर श्यामवीर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और 16 अगस्त को शाम के समय कामत ने श्यामवीर को शराब पिलाई और जब श्यामवीर को नशा हो गया तो कामत ने इंटरलॉकिंग टाइल से सिर में चोट मार कर उसकी हत्या कर दी। जबकि पत्नी केशव ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया था ताकि आवाज बाहर ना जा सके।
इसके उपरांत दोनों ने मिलकर घर के पास ही गड्ढा में श्यामवीर के शव को मिट्टी से दबा दिया। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त को कंट्रोल रूम फरीदाबाद से थाना तिगांव में एक व्यक्ति की जमीन में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई।
जिस पर थाना तिगांव की टीम मौका पर पहुंची और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में डेड बॉडी को बाहर निकल गया। मृतक के भाई रामबीर निवासी गांव धाधउ जिला हाथरस उत्तर प्रदेश की शिकायत पर हत्या से संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।