JKNEWS18/FARIDABAD : वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। 17 अगस्त को अपराध शाखा सिकरोना की टीम ने थाना एनआईटी के एक वाहन चोरी के मामले में हाकम निवासी गांव धौज फरीदाबाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-52 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने थाना एनआईटी में दी शिकायत में बताया कि 31 जुलाई को उसने अपनी मोटरसाइकिल एनआईटी स्थित उसके कार्यालय के बाहर खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।
शिकायत पर थाना एनआईटी में चोरी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई। आरोपी ने पूछताछ में बाताया कि वह मजदुरी करता है, तथा 31 जुलाई को उसने मोटरसाइकिल मास्टर चाबी से लॉक तोडकर चुराई थी। आरोपी फतेहपुर-टीकरी रोड से मोटरसाइकिल सहित काबू किया है।