JKNEWS18/FARIDABAD : जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर कार्रवाई के चलते एवीटीएस भूपानी की टीम ने गांव नचौली निवासी नरवीर उर्फ नवीन को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 265 पव्वे देसी शराब बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 20 जुलाई 2026 की रात एवीटीएस भूपानी की टीम क्षेत्र में गश्त एवं धरपकड़ के लिए मौजूद थी।
इसी दौरान टीम को विश्वसनीय सूचना मिली कि गांव नचौली में एक व्यक्ति बिना किसी वैध लाइसेंस अथवा परमिट के अवैध रूप से अपने खेत में देसी शराब बेच रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर रेड कर नियमानुसार कार्रवाई की। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर नरवीर उर्फ नवीन को काबू किया।
तलाशी के दौरान 2 प्लास्टिक कट्टा से 265 पव्वे देसी शराब बरामद हुए। शराब के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। इस संबंध में मुख्य सिपाही जोगिंदर की शिकायत पर थाना भूपानी में हरियाणा आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।
बरामद शराब को पुलिस ने कब्जे में लेकर नियमानुसार जब्त कर लिया है। आरोपित से पूछताछ में सामने आया कि वह एलएलबी पास है और सेक्टर 12 अदालत में प्रैक्टिस कर रहा है। उसके खिलाफ एक हत्या का मामला भी थाना भुपानी में दर्ज हुआ था, जिसमें वह जेल भी जा चुका है।