JKNEWS18/FARIDABAD : टाटा कार के सर्विस सेंटर ऑफिस में चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस चौकी सेक्टर-19 में सुभाष निवासी फतेहपुर बेरी नई दिल्ली (जनरल मैनेजर टाटा मल्टीटेक मोटर फरीदाबाद) ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि 15 जून को उनके सर्विस सेंटर से कॉल आया कि कोई व्यक्ति सर्विस सेंटर के ऑफिस से एक लैपटॉप, एक मोबाईल फोन व करीब 1,02,000 रूपए चोरी करके ले गया।
जिस शिकायत पर थाना ओल्ड फरीदाबाद में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर-19 की टीम ने आरोपी दीपक निवासी गांव यादुपुर जिला पलवल हाल गांव दौलताबाद को गिरफ्तार किया है।
पुछताछ में सामने आया कि आरोपी सर्विस सेंटर में सफाई का काम करता है। 14 जून की रात करीब 8.30 जब ऑफिस में कोई नहीं था तो उसने दरवाजा तोडा और ऑफिस से एक लैपटॉप, मोबाईल फोन व रूपये चोरी कर लिए। आरोपी से पुछताछ के बाद लैपटॉप, मोबाईल फोन व 96000 रूपए बरामद किए गये है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।