JKNEWS18/FARIDABAD : चोरी के वाहन खरीदने के आरोप में क्राईम ब्रांच एवीटीएस सिकरोना ने इरफान वासी गांव नंगला जमालगढ़ पुन्हाना जिला नूंह पर फरीदाबाद पुलिस ने 5000 का ईनाम घोषित किया हुआ था। वह थाना कोतवाली के एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में वांछित था, जिसको क्राईम ब्रांच एवीटीएस सिकरौना की टीम ने 17 जुलाई को गुप्त सूत्रों की सूचना पर उसके गांव में रेड कर काबू किया है।
इरफान की पूछताछ में 25 से 30 चोरी की अन्य मोटरसाइकिल खरीदने का खुलासा किया है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। फरीदाबाद पुलिस ने आरोपी पर 5000 का ईनाम घोषित किया हुआ था।
बता दें कि थाना कोतवाली में वर्ष 2024 में विपिन कुमार निवासी सारन की शिकायत पर एक मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें पुलिस टीम ने आरोपी साकिर को गिरफ्तार किया गया था। साकिर ने इस चोरी की मोटरसाइकिल को 5000 रुपये में इरफान को बेचा था।